4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जेहाद में फंसी युवती, हिंदू बनकर दोस्त बनाया फिर बलात्कार कर छोड़ा

सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बजरंगदल कार्यकर्ताओं में रोष

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 23, 2018

rape, physical harassment, relationship, crime

demo picture

आगरा। लव जेहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा में एक और मामला सामने आने से हिंदूवादी संगठनों में खासा आक्रोश व्याप्त है। हिंदू बनकर युवती के साथ दोस्ती की गई बाद में उसके साथ बलात्कार किया गया। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर युवक फरार हो गया। युवती ने सदर थाने में शिकायत की लेकिन, उसने ध्यान नहीं दिया तो युवती ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। बजरंगियों को साथ लेकर युवती एसएसपी से मिली। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए।


एक सप्ताह पहले मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन, नहीं हुई कार्रवाई
एक सप्ताह पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ तो गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिला थाने में दबाव बनाया। बता दें कि बोदला की रहने वाली रंजना (बदला नाम) ने बताया कि शहीद नगर निवासी सादिक ने उससे मुलाकात साल भर पहले हुई थी। वह हिंदू बनकर उसे मिला था। वह नजदीक आ गया। उसे शादी करने को कहा और साथ-साथ रहने लगा। दोनों में पति-पत्नी की तरह रिश्ते बन गए। फिर पता लगा कि वह मुस्लिम है। लेकिन, बात काफी आगे तक पहुंच गई थी तो चुपचाप हो गई और वह गर्भवाती हो गई। जब उसने युवक को इस बात की जानकारी दी तो वह बात-बात पर विवाद करने लगा। फिर अचानक उसे छोड़कर चला गया। कुछ दिनों तक उसका देखा लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।

रिजनों ने भी भगा दिया
उसके परिजनों से कहा तो उन्होंने भी भगा दिया। उसने सदर पुलिस से शिकायत की लेकिन, पुलिस ने गंभीरता से लिया। फिर वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास पहुंची और आपबीती बताई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की तो महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन युवती का कहना है कि सप्ताह भर पूर्व हुए मुकदमे के बाद भी पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।