आगरा। थाना कागारोल के नगला गोरऊ में प्रेमी प्रेमिका के शव खेत में पड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने ये नजारा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर लड़के के परिजन मौके पर आ गए। लड़के के पिता ने बताया कि फोन करके लड़के को बुलाया गया था, उसके बाद इन दोनों की हत्या कर दी गई।