
lucky plants for zodiac signs
आगरा। राशियों पर ग्रहों के शुभ अशुभ प्रभाव के लिए न जाने क्या क्या प्रयास किए जाते हैं। ऐसे ही शुभ फल के लिए यदि आप राशि के हिसाब से घर में पौधा लगाते हैं, तो तरक्की और समृद्धि के द्वारा खुल जाएंगे। ये कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहों का हर एक जीव पर प्रभाव होता है। उसी प्रकार पेड़-पौधों और ग्रहों का विशेष संबंध है। इसी प्रकार हर एक राशि का संबंध पेड़-पौधों से होता है। यह पेड़-पौधे सभी राशि वालों को प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। इनका पेड़ पौधे और वनस्पतियों पर काफी प्रभाव माना गया है।
आपकी राशि और उसके अनुसार शुभ फल देने वाले वृक्ष -
| राशि | वृ़क्ष |
| मेष | खादिर |
| वृष | गूलर |
| मिथुन | अपामार्ग |
| कर्क | पलाश |
| सिंह | आक |
| कन्या | दुर्बा |
| तुला | गूलर |
| वृश्चिक | खादिर |
| धनु | पीपल |
| मकर | शमी |
| कुंभ | शमी |
| मीन | कुश |
| ग्रह | वृ़क्ष |
| सूर्य | आक |
| चन्द्र | पलाश |
| मंगल | खादिर |
| बुध | अपामार्ग |
| गुरु | पीपल |
| शुक्र | गूलर |
| शनि | शमी |
Published on:
10 Jul 2019 12:33 pm
