3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल को पॉल्यूशन से बचाने के लिए शुरू हो रहा ये बड़ा अभियान

प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति के लिए ताजमहल डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन की शुरुआत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 9:11 AM IST

Taj Mahal

Taj Mahal

आगरा। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रसारद् संस्कृति एवं पर्यावरण डॉ. महेश शर्मा ने आगरा में आगमन पर ताजमहल डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कार्यक्रम के लिए हो रहा है।पर्यावरण की दृष्टि से केन्द्रीय राज्यमंत्री का आगमन सड़क मार्ग से न होकर ट्रेन से होगा। प्लास्टिक के उपयोग से हमारी सुन्दर धरती प्रभावित हो रही है और इससे एक संकट पैदा हो गया है। ताज डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन से विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरा शहर का भविष्य सुरक्षित होगा और पर्यावरण तथा ऐतिहासिक विरासत ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक विरासतों व इमारतों की सुरक्षा हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - बिजली चोरों पर शिकंजा, इस तरह हो रही छापेमार कार्रवाई

इस तरह लगेगी रोकथाम
विश्व पर्यावरण दिवस पर देश में आगरा की महत्वपूर्ण स्थिति के दृष्टिगत ताजमहल के चारों ओर 500 मीटर की सीमा व आस पास के क्षेत्र को प्लास्टिक बैग, बोतल, प्लेटों आदि से आगामी 2020 तक एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त किया जाएगा। ताजमहल के आस पास क्षेत्रों में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे को अलग करके उन्हें कूडे दानों में डालना तथा इसके लिए रिसाईकलिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा के लिए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करके प्लास्टिक मुक्त पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बटेश्वर में ब्रह्मलाल जी से आशीर्वाद लेंगे सीएम योगी के दूत, जानिए क्या है कार्यक्रम

किया जाएगा जागरुक
इसके अन्तर्गत नियम बनाकर उसे पर्यटकों एवं व्यवसायियों पर समान रूप से लागू किया जाएगा। इसके अन्तर्गत इसके लिए जन उपभोक्ता जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस प्रकार प्रकृति और जनहित की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित कर आगरा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की रक्षा हो सकेंगी।

ये भी पढ़ें - रात में पुलिसकर्मियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों ने उठाया ये सख्त कदम

ये भी पढ़ें - आईपीएस अफसर के समाधान दिवस में पहुंचते ही गिरी थाना प्रभारी पर गाज

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश