चोरी की रकम से बन गई लखपति
डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। जब भी उसे मौका मिलता, वह तिजोरी खोलकर उसमें से रकम निकाल लिया करती थी। पिछले छह माह से चोरी कर रही नौकरानी लखपति बन गई। उसने अपने घर में इस रकम से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, महंगे सोफा सेट और बेड समेत ऐशो आराम की सभी सुविधाएं जुटा ली थीं। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार मान ने बताया आरोपित नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है।