5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
मणिपुर में खुलने जा रही नेशनल स्पोट्र्स युनिवर्सिटी के लिए लोगो बनाएं, 50 हजार रुपये पाएं, देखें वीडियो
Play video

मणिपुर में खुलने जा रही नेशनल स्पोट्र्स युनिवर्सिटी के लिए लोगो बनाएं, 50 हजार रुपये पाएं, देखें वीडियो

कॉमनवेल्थ गेम्स के बीच मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है।
Google source verification

आगरा। कॉमनवेल्थ गेम्स के बीच मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। भारत सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए लोगो बनाने का आह्वान किया है। अगर लोगो का चयन हुआ तो 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आगरा में कई युवा लोगो बनाने में जुटे हुए हैं।

 

ये हैं शर्तें

भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के आईटी प्रमुख गौरव वारष्णेय ने बताया कि मणिपुर खेल गतिविधियों का केन्द्र है। ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे आयोजनों में मणिपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। इसी कारण मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरे देश के लोगों से आह्वान किया है कि वे राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए लोगो बनाएं। लोगो जेपीईजी, पीएनजी या एसवीजी फॉरमेट में ही होना चाहिए। इसका आकार 4X60X60 सेंटीमीटर्स हो। इस लोगो को mygov पर भेजा जा सकता है। लोगो का चयन एक समिति करेगी। चयनित लोगो को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी लोगो बनाने में मार्गदर्शन चाहिए तो सम्पर्क कर सकता है।