36 पुरुषों ने नसबंदी करायी
उन्होंने कहा कि जनपद में महिलाओं द्वारा परिवार नियोजन के साधनों जैसे- ओरल पिल्स, छाया पिल्स, अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, व महिला नसबंदी को अपनाया गया है, परंतु इसके सापेक्ष पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। वर्ष 2018-19 में जून माह तक 535 महिला नसबंदी के सापेक्ष मात्र 36 पुरुषों ने नसबंदी करायी। सीएमओ ने बताया कि 27 जून परिवार नियोजन पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जायेगा, जिसमें 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसमें आशा और एएनएम को उनके क्षेत्र के टार्गेट दंपत्ति को चुनकर उनको परिवार नियोजन के साधनों के बारें में जानकारी देनी है साथ ही उन्हे परिवार नियोजन का कोई भी साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसमें शिविर लगाकर लाभर्थियों को परिवार नियोजन की सुविधाएं दी जायेंगी।