ये था मामला
मंटोला के ढोलीखार निवासी नासिर और कंगालपाड़ा के धीरज में रुपयों के लेनदेन का विवाद है। कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हो गया था। रविवार रात दस बजे धीरज साथी के साथ जा रहा था। पुलिस चौकी के पास नासिर ने दोनों को रोक लिया और धीरज से मारपीट कर दी। उसका साथी वहां से भाग निकला। उसने बस्ती में घटना की जानकारी दी, तो लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। आसपास के होटलों के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फेंकी गईं। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन पथराव इतना जबरदस्त था कि वह काबू करने में नाकाम रहे। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से जमकर पथराव होता रहा। इस दौरान सड़क पर खड़े कई वाहनों के शीशे टूट गए। जानकारी पर डीएम गौरव दयाल, एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंचे, तब तक पथराव करते लोग भाग गए थे।