3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर बारिश की संभावना, ऐसा रहेगा तीन दिन मौसम का हाल

20 तारीख को गरज चमक के साथ पड़ सकती है बारिश, मौसम में अभी ठंडक के आसार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 18 Mar 2019, 7:19 PM IST

cold weather in rajasthan

Weather Alert: 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा लंबा इंतजार,weather alert heavy rain warning in mp

आगरा। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। वहीं रात का तापमान भी घट बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम अचानक पलट सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दिन का तापमान होली तक 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावनाएं हैं। वहीं होली से पहले मौसम एक बार फिर से बदलने की आशंकाएं दिख रही हैं। अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

दिन की धूप ने किया बेहाल
सूरज की तपिश अभी से लोगों को परेशान कर रही है। दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंचने के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। हालांकि सुबह सुबह मौसम कुछ सर्द रह रहा है। सुबह की गुलाबी ठंडक धूप निकलने से साथ ही खत्म हो जाती है और दिन में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में पंखे और एसी भी लोगों ने चलाना शुरू कर दिया है। हालांकि ये अभी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

मौसम में बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी। बारिश भी अनुमान से कम होने की संभावनाएं हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ.सत्येंद्र पाल सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम ठंडा और गर्म दोनों तरह का रह सकता है। दिन में धूप से गर्मी और रात में ठंडक का अहसास रहने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश