28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सप्रेस वे पर हादसे में बर्थ डे ब्वाय सहित तीन की मौत, पांच घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 1 Jun 2018, 1:27 PM IST

accident

सडक़ दुर्घटना में बर्थ डे ब्वाय के साथ तीन की मौत, पांच घायल

आगरा। सड़क दुर्घटना में बर्ड डे ब्याय सहित तीन की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के परखचे उड़ गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार वैष्णो देवी बेटे का जन्मदिन मनाने गया
लखनऊ के फरीद नगर निवासी विजय सिंह अपने परिवार और दोस्त राजेश सिंह के परिवार के साथ अपने बेटे अर्जित का पांचवा जन्मदिन मनाने के लिए वैष्णो देवी गए थे। अर्जित का जन्म दिन 30 मई को था। वेष्णो देवी में बेटे अर्जित का पाचवां जन्मदिन मनाया, जिसके बाद परिवार इनोवा से लखनऊ लौट रहा था। इनोवा में दोनों परिवार के आठ लोग सवार थे। बताया गया है कि गाड़ी को राजेश चला रहे थे।

घायलों की मदद को दौड़े ग्रामीण
शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जब इनोवा रहन कला टोल प्लाजा के पास पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे की तेज आवाज ने ग्रामीणों को हिला दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग आ गए और उन्होंने इनोवा में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची और एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए दाखिल कराया। लेकिन, तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में राजेश की पत्नी आशा देवी, बेटी दीक्षा, विजय का पांच वर्षीय बेटा अर्जित शामिल हैं। वहीं घायलों में विजय की पत्नी गुंजन और ड्राइवर रामदीन के सहित पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग