1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: मायावती ने शिवपाल यादव की सपा से बढ़ती नजदीकी की चर्चा के बाद उठाया बड़ा कदम, 2 दिन पहले लिया गया फैसला बदला…

शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चा के बाद मायावती ने अपनी रणनीति फिर बदल दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Jun 2019, 1:20 PM IST

Mayawati Big Change

Mayawati Big Change

आगरा। शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चा के बाद मायावती ने अपनी रणनीति फिर बदल दी है। गठबंधन की हार के बाद सपा से दूरी बना चुकी मायावती ने दो दिन पहले संगठन में किये गये फेरबदल पर फिर विचार किया और इस बार बड़ा कदम उठाते हुए, नये लोगों को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से जो कहा, उससे सियासी दलों में मच गई हलचल

ये किया बदलाव
बसपा सुप्रीमों ने दो दिन पहले ही संगठन में बड़ा बदलावा करते हुये कॉर्डिनेटर सुनील चित्तोड़ और आगरा के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र पारस को हटाकर उनकी जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज और और विक्रम सिंह को आगरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन एक बार फिर बसपा सुप्रीमो अपना फैसला बदल लिया है। अब के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को नियुक्त किया गया है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह की जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव लेंगे आज बड़ा निर्णय, सैफई में बुलाये पार्टी के नेता..., समाजवादी पार्टी में वापसी के मिल रहे बड़े संकेत

इन्हें मिली यहां की जिम्मेदारी
बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगरा अलीगढ़ जोन की कमान अब मथुरा निवासी सत्य प्रकाश कर्दम को दी है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है। आगरा ओर मथुरा मंडल इंचार्ज रवींद्र पारस के साथ ओपी बघेल और देवी सिंह जाटव को सौंपी गई है। अनिल भाटिया और दीपक पेंटर को फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले का मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद मायावती ने की सबसे बड़ी कार्रवाई, इन नेताओं पर गिरी गाज

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश