8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एक्शन, बाहुबली नेता गुड्डू पंडित को पार्टी से किया गया निष्कासित

मायावती ने बड़ा एक्शन लेते हुए फतेहपुर सीकरी लोकसभा से बसपा प्रत्याशी बाहुबली नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित को निष्कासित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Jun 2019, 4:40 PM IST

gaddu pandit

gaddu pandit

आगरा। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया Mayawati ने लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में बड़े फेरबदल शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही अनुशासनहीनता करने पर वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से बसपा प्रत्याशी बाहुबली नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित को निष्कासित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बड़ा खतरा, 28 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

इसलिए हुये निष्कासित
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित को निष्कासित करने की वजह चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता बताया गया है। फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित चुनाव के दौरान जमकर चर्चा में रहे। उन्होंने दूसरे दल के नेताओं पर गंभीर टिप्पणियां की, तो वहीं अपनी पार्टी के नेताओं को भी नहीं छोड़ा था। उनसे भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे


पहले भी हुई है ये कार्रवाई
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित पर पहले भी ये कार्रवाई हुई है। उन्हें पूर्व में भी पार्टी से बाहर निकाला जा चुका था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन से पूर्व की गलतियों की माफी मांगने के कारण लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल किया गया था। चुनाव के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायतों के कारण अब गुड्डू पंडित को फिर से पार्टी से निकाला गया है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये