शहर की सरकार शुरू करेगी काम
12 दिसंबर को आगरा कॉलेज ग्राउंड में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही हैं। समारोह 12 बजे से शुरू होगा, इसके साथ ही नगर निगम में नई टीम काम शुरू कर देगी। शहर की सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। खास तौर से मेयर नवीन जैन के सामने। आगरा की बात करें, तो यहां साफ सफाई व्यवस्था के अलावा पेयजल की बड़ी समस्या है। गर्मियों की शुरुआत से पहले गंगाजल प्रोजेक्ट की उम्मीद लगी हुई है। यदि गंगाजल प्रोजेक्ट आ जाता है, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।