ये रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने इस कार्यक्रम में अपनी तरफ से हर संभव सहयोग देने का वायदा किया। शान्ति दूत बन्टी ग्रोवर ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्री नाथ जल सेवा के संस्थापक बांके लाल माहेश्वरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जीजी माथुर, प्रमुख समाजसेवी प्रीती उपाध्याय , पार्षद शरद चौहान, मुकुल गर्ग, मुनेन्द्र जादौन, अलका सिंह, दलजीत सिंह, मास्टर गुरनाम सिंह, पूजा बंसल, अनीता दुबे, अशोक राठी एवं निर्मला दीक्षित, सोनिया जैन , अजय जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।