आगरा। शहर में बढ़ते झोलाछाप डॉक्टर और पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा मरीजों और तीमारदारों का शोषण किए जाने के मामले में महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र द्वारा शिकायत की है। महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में झोलाछाप डॉक्टर व पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा के नाम पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने के लिए निवेदन किया है।