
Hemant Brijwasi and Meet Brothers
आगरा। शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक होने जा रहे ताज महोत्सव में इस बार कई जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दस दिवसीय इस महोत्सव में मीत ब्रदर्स, हेमंत ब्रजवासी और नीति मोहन जैसे सिंगर्स आगरावासियों को अपने गानों पर थिरकने पर मजबूर करेंगे।
शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत सभी विधाओं का समावेश किया गया है। शाम 6:40 से लेकर रात 12 बजे तक दस दिनों तक लगातार कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शास्त्रीय गायन, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन, भरत नाट्यम, कथक, सूफी गायन, लोक नृत्य से लेकर बॉलीवुड नाइट तक का आयोजन होगा।
ये है पूरा कार्यक्रम
18 फरवरी, शाम 6:40 बजे पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा उद्घाटन, ब्रज की होली।
18 फरवरी, रात आठ बजे से संस्था सत्य समर्पण की रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या।
19 फरवरी, रात आठ बजे से निजामी ब्रदर्स की कब्बाली।
20 फरवरी, रात आठ बजे से सारेगामा फेम मोहम्मद अमन द्वारा सूफी गायन।
21 फरवरी, रात आठ बजे से आरुषि पोखरियाल निशंक द्वारा भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका गंगा अवतरण।
22 फरवरी, रात आठ बजे से हेमंत ब्रजवासी द्वारा रिएलिटी शो स्टार नाइट।
23 फरवरी, रात आठ बजे से आकाशवाणी द्वारा मुशायरा।
24 फरवरी, रात आठ बजे से नीति मोहन द्वारा बॉलीवुड नाइट।
25 फरवरी, रात आठ बजे से सुरेश कुशवाहा द्वारा भोजपुरी नाइट।
26 फरवरी, रात आठ बजे से आकाशवाणी द्वारा कवि सम्मेलन।
27 फरवरी, रात आठ बजे से मीत ब्रदर्स द्वारा बॉलीवुड नाइट।
Published on:
07 Feb 2020 12:05 pm
