4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनपुरी: मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया गैंग रेप

— थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है किशोरी, गर्भवती होने पर खुला मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 16 Dec 2021, 11:41 AM IST

internet pic

internet pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के मैनपुरी में बहशी दरिंदों ने एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ गैंग रेप किया। गर्भवती होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें—

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भाई—बहन की शादी के बाद जांच के घेरे में अफसर

बेवर थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाली उक 17 वर्षीय किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। बहन के भाई ने पुलिस को बताया कि करीब पांच माह पूर्व जब उनकी बहन घर में अकेली थी, तब गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। रेप के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार डालेंगे। इस बीच आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। 12 दिसंबर को जब उसकी बहन के पेट में दर्द हुआ तो उसने गांव की आशा बहू को बुलाकर दिखाया। पता चला कि उसकी बहन गर्भवती है। गर्भवती होने की बात सामने आने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने जब बहन से पूछताछ की तब उसने सारी घटना परिजनों को बताई। इस प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि किशोरी के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच उपरांत ही पता चल सकेगा कि आखिर मामला क्या है। आगे की कार्रवाई जांच उपरांत की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश