
Minor buying liquor
आगरा। शराब के ठेके पर साफ साफ लिखा होता है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शराब नहीं दी जाएगी, लेकिन आगरा में जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें मासूम बच्चों के हाथ में शराब की बोतले देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये वीडियो जयपुर हाईवे के थाना मलपुरा क्षेत्र का है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शराब के ठेकों से मासूम बच्चे शराब की बोतल खरीद रहे हैं।
यहां पर हैं ये शराब के ठेके
थाना मलपुरा क्षेत्र के अन्तर्गत दो नेशनल हाइवे तथा एक राज्य हाइवे आता है, जिनमें आगरा जयपुर हाइवे, आगरा ग्वालियर हाइवे, आगरा जगनेर रोड शामिल है। तीनों ही रोडों पर अंग्रेजी तथा देशी शराब के ठेके खुले हुए हैं। मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढाकुर, कस्बा इटौरा, ककुआ, धनौली, मलपुरा, नौमील, आदि जगहों पर शराब के ठेके चल रहे हैं।
मासूम खरीद रहे शराब
नेशनल हाइवे तथा राज्य हाइवे पर शराब के ठेकों पर शराब बेचे जाने से इसका बुरा असर नाबालिग बच्चों पर पड़ रहा है। मलपुरा क्षेत्र के नाबालिग बच्चे ठेके से रोजाना शराब खरीद रहे हैं। ठेका संचालक खुलेआम बगैर किसी खौफ के छोटे बच्चों को दारू बेच रहे हैं, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को शराब बेचना कानूनी अपराध है, लेकिन मलपुरा क्षेत्र के ठेका संचालकों को इसका कोई डर नहीं है।
क्षेत्रीय लोगो में रोष
वहीं मलपुरा क्षेत्र में खुलेआम नाबालिग बच्चों को शराब बेचे जाने से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से नेशनल हाइवे तथा राज्य हाइवे पर चल रहे शराब के ठेको को बंद कराने की मांग की है।
इनपुट : देवेश शर्मा
Updated on:
9 Jun 2019, 4:34 PM IST
Published on:
9 Jun 2019, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.