10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग बालिका बनी मां, रिश्ते के भाई पर लगे गंभीर आरोप

जो उम्र खेलने कूदने की होती है, उस उम्र में नाबालिग ने मासूम बच्ची को जन्म दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 04, 2018

Girl baby

Girl baby

आगरा। जो उम्र खेलने कूदने की होती है, उस उम्र में नाबालिग ने मासूम बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग अविवाहिता को परिजनों ने यमुनापार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुत्री द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने पर परिवारीजनों के होश उड़े हुए हैं। बताया गया है कि रिश्ते के भाई ने बालिका के साथ संबंध बनाए थे।

ये है मामला
मामला थाना इरादतनगर क्षेत्र का है। यहां परिवारीजनों ने एक नाबालिग लड़की को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह इस बालिका ने मासूम बच्ची को जन्म दिया। हॉस्पीटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हॉस्पीटल संचालक ने बताया कि बालिका को पेट में दर्द की कहकर भर्ती कराया गया था। परिजनों से बालिका की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है।

रिश्ते के भाई ने बनाए संबंध
बालिका के परिजनों का कहना है कि उसके रिश्ते के भाई ने ही संबंध बनाए थे, रिश्ते के भाई से संबंध बनाने के चलते परिजनों ने भी चुप्पी साध रखी हैै। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं बालिका कम उम्र में मां बन गई, वह बच्ची को कलेजे से लगाए हुए है, सामाजिक ताने वाले में बालिका के लिए बच्ची को साथ रखना मुश्किल है। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।