30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने नाबालिग किशोरी से की छेडछाड़, पीडिता के परिजनों ने आरोपी के घर पर बोला हमला

जगनेर पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 30 Apr 2022, 7:15 PM IST

aaropi

युवक ने नाबालिग किशोरी से की छेडछाड़, पीडिता के परिजनों ने आरोपी के घर पर बोला हमला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। थाना जगनेर क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक मनचले युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ छेडछाड़ कर दी। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शानिवार को आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता के परिजनों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ये है मामला
थाना जगनेर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेडखानी की। इस पर उसने शोर मचा दिया। मौके पर पीड़िता के परिजन आ गए। उनको अपनी तरफ आता देख आरोपी युवक मौके से भाग गया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ छेडखानी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

आरोपी युवक के घर पर बोला हमला
वहीं घटना से गुस्साए किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोपी के घर वालों के साथ मारपीट की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर जगनेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक तथा मारपीट करने वाले लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई।

ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष जगनेर योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया है कि शानिवार को आरोपी युवक सचिन पुत्र राजेन्द्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के घर पर मारपीट करने वाले पीड़िता पक्ष के अवधेश पुत्र हाकिम, सोनू पुत्र हाकिम, हरीश पुत्र मानसिंह, उमेश पुत्र मानसिंह, रामवीर पुत्र भदई, राजेश पुत्र रामवीर, मानसिंह पुत्र भदई को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश