3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस को लूट ले गए कार सवार बदमाश

— खंदौली टोल प्लाजा के पास ओवरटेक रोकी गई थी बस, बस में सवार थे यात्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 30 Dec 2021, 1:20 PM IST

Bus

लूटी गई बस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सवार बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस को लूट लिया। बदमाशों ने यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया था। चालक द्वारा दी गई लूट की सूचना पर पुलिस ने बस को बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें—

दंपति के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी, तालाब में कूद गई पत्नी बचाने को पति भी कूदा, दोनों की मौत

यह था पूरा मामला
दिल्ली के शाहदरा निवासी चालक आलम दिल्ली से 70 सवारियां लेकर बिहार के दरभंगा जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह कार सवार बदमाशों ने बस को ओवरटेक करके रूकवा लिया। कार से उतरे चार लोगों ने बस चालक से मारपीट की। इसके बाद बस में बैठी सवारियों को नीचे उतार दिया और बस लेकर भाग गए।
यह भी पढ़ें—

आगरा में कोरोना का कहर, विदेश से लौटे महिला—पुरुष और बच्चों समेत चार कोरोना संक्रमित

लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
यूपी 112 पर बस लूट की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। घेराबंदी करके बस को बरामद कर लिया। एसओ खंदौली अवधेश गौतम ने बताया कि बस चालक ने लूट की सूचना दी थी। मगर, बस बरामद होने के बाद मामला बस की खरीद-फरोख्त के विवाद का निकला है। बस मालिक दिल्ली के अलीपुरी में धूलियागंज निवासी रामसुरेश ने बस को कुछ माह पहले बिहार के दरभंगा में रहने वाले व्यक्ति को 12 लाख रुपये में बेच दिया था। तीन लाख रुपये एडवांस देकर वह बस को ले गए।

लेन देन का निकला मामला
तय समय सीमा में शेष रकम बस की खरीददारों ने बस मालिक को नहीं दी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बस मालिक ने अपनी बस वापस ले ली और एडवांस में लिए गए तीन लाख रुपये भी वापस नहीं लिए। इसके बाद बिहार के दरभंगा में रहने वाले खरीददार ने अपने साथियों के साथ यहां आकर चालक से मारपीट की और बस को ले गए। तहरीर के मुताबिक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बस बरामद कर ली गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश