2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिपाही को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, देखें वीडियो

सिपाही थाना सदर में तैनात, बदमाशों की तलाशी लेने के लिए रोकी थी बाइक।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 13, 2018

Miscreants shot UP Police soldier

Miscreants shot UP Police soldier

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही पर आगरा में हमला हुआ। ये घटना उस समय की है, जब वह दो बदमाशों की तलाशी ले रहा था। तलाशी के दौरान एक बदमाश की कमर में अवैध हथियार लगा हुआ था। सिपाही जब तक कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने फरार होने का प्रयास किया। बदमाशों ने सिपाही को पीछा करते हुये देखा, तो उस पर गोली मार दी। गोली सिपाही के पैर में लगी है। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां का है मामला
ये घटना थाना ताजगंज क्षेत्र पंचवटी कॉलोनी के पास की है। यहां सिपाही नावेद को गोली मार दी गई। बताया गया है कि सिपाही नावेद ने बाइक सवार दो बदमाशों को संदिग्ध होने पर एक दुकान के पास रोकने की कोशिश की। सिपाही ने जैसे ही बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाशी लेने की कोशिश की, वैसे ही बदमाशों ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली सिपाही के पैर में लगी है। सिपाही के गोली लगने के बाद आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां एसएसपी अमित पाठक उसका हालचाल जानने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक़ दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली गयी है।

पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर उदयराज सिंह भी मौके पर पहुंच गये। सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं डीजीपी ओमप्रकाश ने साहसी पुलिस के जवान की तारीफ की है, साथ ही सिपाही को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

बढ़ गया अपराध
आगरा में अपराध अचानक बढ़ गया है। आगरा में 24 घंटे के भीतर 3 बड़ी आपराधिक वारदातें हुई हैं। विगत दिवस थाने के बाहर एक वकील पर जानलेवा हमला किया गया और रात में एटीएम में घुसकर युवक की हत्या कर दी गयी, जिसके बाद आज दिन में सिपाही को गोली मारने की सनसनी खेज वारदात हुई है।

Story Loader