4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में कैश से भरा एटीएम उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

— आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के कलाल खेरिया का मामला, मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 24 Dec 2021, 1:24 PM IST

demo pic

demo pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एटीएम को ही उठाकर ले गए। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एटीएम में आठ लाख 30 हजार रुपए का कैश बताय गया है।
यह भी पढ़ें—

प्रयोगशाला में खुला आरएफ मीटर का राज, 24 घंटे में बनाता है अतिरिक्त 7 यूनिट, उपभोक्ता के कम हुए 64 हजार

यह था पूरा मामला
ताजगंज आगरा के कलाल खेरिया में प्रमोद कुमार के मकान के बाहर टाटा इंडिकैश का एटीएम है। पुलिस के अनुसार, एटीएम केबिन में एटीएम बिना फाउंडेशन बनाए रख दिया गया था। तड़के चार बजे मकान मालिक को बदमाशों की आहट हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच पुलिस भी गश्त करती हुई वहां पहुंच गई। मगर, तब तक बदमाश वहां से एटीएम को गाड़ी में लोड करके भाग चुके थे। पुलिस ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एटीएम के केबिन में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। केवल मशीन में ही सीसीटीवी कैमरा था।
यह भी पढ़ें—

युवती ने दहेज लोभियों के घर की दुल्हन बनने से किया इंकार, शादी से पहले भेजी थी दहेज के सामान की लंबी लिस्ट

खराब था एटीएम का अलार्म
एटीएम मशीन का अलार्म सिस्टम सही नहीं मिला। ऐसे में बदमाश आसानी से एटीएम को उखाड़ ले गए। जानकारी होते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सदर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस एटीएम के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर रही है। सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि बदमाशों का सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। कैश के बारे में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 8.30 लाख रुपये उसमें भरे हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश