यहां का मामला
थाना मलपुरा के धनौली निवासी सूरज पुत्र श्रीराम कक्षा 1 में पढता है। किशोर के पिता धनौली में ही छोले भटूरे की ठेल लगाते हैं। सूरज 3 दिसम्बर दिन रविवार सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिजन थाना मलपुरा पहुंच गए। उन्होने वहां पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन घटना के 7 दिन बाद भी मलपुरा पुलिस कोई सुराग तक नही लगा पाई है, जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों तथा परिजनो में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।