आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हुआ। यहां के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छतरिया पुरा में मोबाइल पर गाने सुनना युवकों को भारी पड़ गया। मोबाइल को चार्ज करते हुए कानों में लीड लगाकर युवक गाने सुन रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ मोबाइल फट गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।