4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीका वायरस: कानपुर से आगरा आने वालों की हो रही निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

— कानपुर में जीका वायरस के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उठाया कदम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 12 Nov 2021, 11:37 AM IST

internet pic

internet pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के कानपुर में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद आगरा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ऐसे में कानपुर से आगरा आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा । कानपुर से आने वाले लोगों की जांच हो सके इसलिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें—

हाईवे पर गलत दिशा में आ रहे टैंकर ने मारी ट्रॉला में टक्कर, चालक समेत तीन घायल

सीएमओ ने दी जानकारी
सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कानपुर में जीका वायरस के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। खासकर कानपुर से आए लोग जिनको बुखार-खांसी है तो वह हेल्प लाइन नंबर (0562-2600412, 2600508 और 9458569043) पर जानकारी दें। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल जानकारी करेगी और संबंधित व्यक्ति की जांच कराएगी। उन्होंने बताया कि कानपुर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद संदिग्ध होने पर नमूने की जांच कराई जाएगी। आगरा में अभी कोविड के मामले थमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें—

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा, दो कैंटरों की आपस में भिड़ंत

लगातार हो रही निगरानी
ऐसे में जीका वायरस के मामले सामने न आएं इसलिए स्वास्थ्य विभाग न यह कदम उठाया है। नवंबर माह में पिछले 10 दिन से कोरोना का नया केस नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में 5469 सैंपल में कोई नया मरीज नहीं मिला है। ऐसे में जीका वायरस शहर में दस्तक न दे दे, इसलिए सुरक्षा की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि बाहर से आने वाले ऐसे लोग जिन्हें बुखार की शिकायत है। इसकी जानकारी तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश