10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल आई महिला पर्यटक पर बंदर का हमला, अधिकारियों के उड़े होश

ये हमला उस समय हुआ, जब महिला पर्यटक फोटो खींच रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Aug 2018, 5:41 PM IST

आगरा। ताजमहल का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक पर बंदरों द्वारा हमला कर दिया गया। ये हमला उस समय हुआ, जब महिला पर्यटक फोटो खींच रही थी। इस हमले में महिला पर्यटक घायल हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला पर्यटक से बातचीत की और उसका प्राथमिक उपचार कराया।

ये भी पढ़ें - एसएसपी की कलाई पर बांधी इन बच्चियों ने राखी, तो मिला सबसे बड़ा तोहफा...., देखें वीडियो

यहां का है मामला
ये घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के पुराने मंडी की है। बताया जा रहा है कि
जापान से आई महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ पुरानी मंडी क्षेत्र में घूम रही थी। इस दौरान महिला पर्यटक इधर-उधर घूम रहे बंदरों की तस्वीरों को अपने कैमरे में क़ैद कर रही थी, तभी फोटो खींचने के दौरान एक बंदर ने उस महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला पर्यटक की पीठ पर मामूली चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें - पूर्व मंत्री की इस हरकत से मच गई अफरा तफरी, पूर्व विधायक के भाई की पत्नी से निकाहनामा वायरल


मौके पर पहुंचे अधिकारी
बंदर द्वारा किये गये हमले की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने महिला पर्यटक से बात की। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। बता दें कि ताजमहल पर बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पहले भी यहां विदेशी मेहमानों पर बंदरों द्वारा हमले किये गये हैं।

ये भी पढ़ें - लोगों को आया गुस्सा तो स्टीमर चालक को नदी में धकेल दिया और फिर..., देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - सबसे बड़े सट्टा किंग श्याम बोहरा की केस डायरी के पर्चे हुये वायरल, इन सट्टोरियों के नाम आये सामने

ये भी पढ़ें - रिश्वत की रकम लेकर बुलाया था रेलवे इंजीनियर ने घर पर, हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गये होश, फिर गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन