लापरवाही न बरतें
अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहे हैं, उन स्थानों का भी निरीक्षण कर लिया जाए, साथ ही पिछले सालों में बाढ़ के दौरान किन किन समस्याओं से जूझना पड़ा, उन व्यवस्थाओं को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। इस बैठक में सिंचाई, जल संस्थान, नगर निगम, डीआरडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।