रोजाना आते हैं मरीज, खाते हैं तंबाकू छोड़ने की शपथ
डॉ.सुरभि मित्तल ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विभाग में अगस्त 2006 में बतौर लेक्चरर ज्वाइन किया था। आज वे प्रोफेसर हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर विभाग में रोजाना 80 से 90 मरीज आते हैं। यानि साल में कैंसर के करीब दस हजार मरीज आते हैं। इनमें से कई मरीज प्राथमिक स्टेज पर आते हैं, जिन्हें डॉ.सुरभि मित्तल इलाज के द्वारा नया जीवन दे रही हैं। डॉ.मित्तल ने बताया कि उनके पास मध्यप्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार राज्यों से भी कैंसर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों के लिए वे हर समय तैयार रहती हैंं, चाहे कुछ भी समय हो। डॉ.मित्तल के मरीज सही होने पर अपने घरों में तंबाकू का सेवन ना करने का संकल्प लेकर जाते हैं।