
Municipal election
आगरा। यूपी में निकाय चुनाव का ऐलान 25 अक्टूबर को होगा। इसी के साथ राज्य में चुनाव की अधिसूचना लागू हो जाएगी। नवंबर के अंत में निकाय चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। आगरा में राज्य निर्वाचन आयुक्त निकाय चुनाव की जानकारी देने के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।
तीन या चार चरणों में होंगे चुनाव
नवंबर के आखिरी दस दिनों में होंगे चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि यूपी में 3 या 4 चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा जोन में अलीगढ़ और आगरा में चुनाव कराना होगा ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने जोन के 8 जिलों की कानून और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। मतदाता सूची की वृहद पुनरीक्षण की समीक्षा 18 अक्टूबर तक पूरी होगी। इस दौरान एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
कानून व्यवस्था में हुआ सुधार
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि पहले के मुकाबले कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब, अवैध असलाह बनाने वाली फॉक्ट्रियों पर सख्ती से निगाह रहेगी। साम्प्रदायिकता, जातिगत आधार पर नहीं होगा चुनाव, आरोपियों सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नॉन वेलेबल वारंट को प्रोटेक्ट नहीं किया जाएगा। दंगे के दौरान सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अराजक तत्वों के ख़िलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 प्रतिशत अतिसंवेदनशील बूथ ड्रोन कैमरा और वेब कैमरा की निगरानी में रहेंगे।
ईवीएम से होगा चुनाव
उन्होने कहा कि ईवीएम से चुनाव होगा और ये चुनाव यूपी पुलिस कराएगी। उन्होंने कहा कि आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खुलेगी। आगरा, अलीगढ़, हाथरस और एटा संवेदनशील क्षेत्र हैं, यहां पर सख्ती बरती जाएगी। बता दें कि यूपी में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार एक बार निकायों का कार्यकाल बढ़ा भी चुकी है। चुनाव में लगातार हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को नवंबर-दिसंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।
Published on:
10 Oct 2017 08:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
