आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में किशोर को एक आम की ऐसी सजा मिली, कि आपकी रूह कांप उठेगी। बगीचे से आम तोड़ने पर किशोर की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि किशोर की हत्या करने के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। शाम को ग्रामीणों ने बालक का शव जब रेलवे लाइन पर देखा, तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।