1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसी महिला को प्रेम जाल में फंसाना चाहता था, पर होना कुछ और ही था…, रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

थाना मलपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त करने के साथ ही मामले का बड़ा खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Jun 2019, 4:35 PM IST

Murder of youth

Murder of youth

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त करने के साथ ही मामले का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो ये हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें - Tappal kand: मासूम की नृशंस हत्या के बाद फैला तनाव, बड़े आंदोलन की आशंका को लेकर सीमाएं की गईं सील, हाई अलर्ट पर पुलिस

यहां का है मामला
थाना मालपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की शिनाख्त देवेन्द्र पुत्र पन्नी लाल निवासी गांव अंगूठी थाना जगदीशपुरा आगरा के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की कहानी सामने निकलकर आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का आया बड़ा बयान, बोले दोषियों के खिलाफ सरकार उठायेगी सख्त कदम..., देखें वीडियो

इनकी हुई गिरफ्तारी
मलपुरा पुलिस ने प्रशांत उर्फ छोटू पुत्र नरेंद्र उर्फ पप्पू, रोहित सोलंकी, मनीष सोलंकी पुत्र हरि ओम सिंह जाट निवासी अंगूठी जगदीशपुर को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने मिलकर देवेन्द्र की हत्या की थी। हत्या का मुख्य कारण महिला से अवैध संबंध होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहा, तो महिला ने अपने प्रेमी को पूरी दास्तान बता दी। प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर खेत पर ले जाकर देवेन्द्र की हत्या कर दी और पहचान छुपाने की लिए रेलवे लाइन पर शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर बरसे श्रीकांत शर्मा, वीडियो में देखिए क्या कहा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश