26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

400 वर्ष पुराने कुएं ने फैला दी दहशत, मुस्लिमों ने शुरू किया पलायन

400 वर्ष पुराने कुएं ने शहीद नगर में दहशत फैला दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:52 PM IST

Muslims

Muslims

आगरा। 400 वर्ष पुराने कुएं ने शहीद नगर में दहशत फैला दी है। भारी बारिश के बाद पानी से लबालब हुआ कुआं लोगों को इस कदर डरा रहा है कि लोग घरों में नहीं घुस पा रहे हैं। कुएं के आस पास की जमीन धंस रही है। लोगों को डर है कि कहीं उनका घर भी न धंस जाए, कई मुस्लिम परिवारों ने तो यहां से पलायन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - नेहा यादव ने जो किया उसमें गलत क्या, कांग्रेस महासचिव का अमित शाह पर बड़ा बयान, देखें वीडियो

यहां का है मामला
आगरा में हुई भारी बारिश के बाद शहीद नगर कॉलोनी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में स्थित मुगलकालीन कुआं बरसात के पानी से लबालब भर गया है। कुआं लगभग 400 साल पुराना है और इसके भर जाने से आसपास की जमीन भी धंसना शुरू हो गयी है। जमीन धंसने के कारण इसकी नींव के आसपास बने दर्जनों मकानों के जमीन धंसने लगी है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थिति यह है कि कई लोग मकान खाली कर दूसरे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

ये भी पढ़ें - Patrika Exclusive: नहरों की सफाई में 12 करोड़ का घोटाला, फंस सकते हैं कई बड़े अधिकारी

प्रशासन का नहीं है ध्यान
इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के सामने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इधर बीजेपी के क्षेत्रीय पार्षद जगदीश पचौरी का कहना है कि संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है और जल्दी ही इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए जो बड़ा कदम दिखाई दे रहा है उस पर काम किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग