7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ये चार व्यक्ति नहीं रहे भू माफिया, जिला प्रशासन ने दी क्लीन चिट

जांच में चौंकाने वाली मिली जानकारी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने दिए आदेश।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 24, 2018

land mafia

land mafia

आगरा। भू माफिया की सूची से चार व्यक्तियों के नाम हटा दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। इन लोगों को 13 जुलाई 2017 को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसके बाद जांच कराई गई, तो मामला चौंकाने वाला निकला।

ये भी पढ़ें - अमित शाह पांच जुलाई को होंगे आगरा में, मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

ये है मामला
अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह ने बताया है कि तहसील एत्मादपुर थाना बरहन के तुरसनपाल, बेताल सिंह चरन सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्रगण जनक सिंह निवासी रसूलपुर हाल निवासी पचकुइयां चौराहा कस्बा व थाना बरहन को 13 जुलाई 2017 को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया था। उप जिलाधिकारी एत्मादपुर एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस ने अपनी संयुक्त आख्या में उपरोक्त की पारिवारिक स्थिति बहुत दयनीय, एवं मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने के संबंध में अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें - एसएसपी ने किया कुछ ऐसा कि दुकानदारों की उड़ गई नींद, खुद हटा लिया अतिक्रमण, बोले अब नहीं घेरेंगे कभी सड़क

दिया आदेश
उप जिलाधिकारी एत्मादपुर एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस ने अपनी संयुक्त आख्या पर विचार करके जिलाधिकारी ने 08 जून 2018 को उक्त चारों व्यक्तियों के नाम भू- माफियाओं की सूची से हटाये जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद तुरसनपाल, बेताल सिंह चरन सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्रगण जनक सिंह के नाम भू-माफिया सूची से विलोपित कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - नगर विकास मंत्री के जिला में तेजी से घूमा विकास का पहिया, यूपी टॉप-10 में शामिल

ये भी पढ़ें - खनन माफिया को नहीं दी धमकी, दी तो साबित करके दिखायें - विधायक संजय गंगवार

ये भी पढ़ें - जानिए कब आपके घर तक पहुंचेगा गंगाजल, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - गुलाबी टी शर्ट पहने इस शख्स को रात में अचानक देख दरोगा जी के छूट गए पसीने, पुलिसकर्मियों में भी मच गई अफरा तफरी