ये भी दिए निर्देश
बैठक में उन्होने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों बैंक के माध्यम से भुगतान किया जाता रहे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का 06 माह में एक बार नियमित स्वास्थ्य चेक अप करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी को सफाई से सम्बन्धित सभी सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा अगर कोई बाबू सफाई कर्मचारी का शोषण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी किरावली अजीत कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ विनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।