एसएसपी की इस मुहिम से जुड़ा पूरा शहर
सड़क पर सफर करने वालों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए चलाई गए इस अभियान पूरा शहर जुड़ने लगा। पंक्चर वालों ने नो हेलमेट नो एयर, पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल, यहां तक कि शहर के अमेरिकन इंस्टीट्यूट आॅफ इंग्लिव लेंग्वेज के निदेशक अमित राघव ने एसएसपी आगरा की इस खास मुहिम से जुड़ते हुए, नो हेलमेट नो क्लास का नियम शुरू कर दिया। एसएसपी आगरा की इस मुहिम को लोगों ने खूब सराहा और अब इसका असर आगरा में भी देखने को मिल रहा है।