1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. एमपीएस कॉलेज के छात्रों को ट्रिप हब हॉलिडेज में नौकरी

डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि छात्रों का प्लसमेंट सर्वोच्च प्राथमिकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 31 May 2018, 8:25 PM IST

Dr MPS college

Dr MPS college

आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंन्स्टीट्यूशंस में द ट्रिप हब हॉलिडेज द्वारा की गई कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए एवं बीबीए के छात्रों ने साक्षात्कार दिये। ट्रिप हब हॉलिडेज एनसीआर की एक उभरती हुई ईवेंट मैनेजमेंट तथा ट्रेवल कम्पनी है। इसका कारोबार उत्तर भारत में फैला हुआ है। कम्पनी द्वारा किये गये साक्षात्कार में एमबीए तथा बीबीए के 8 छात्रों का चयन हुआ।
ये होगा पैकेज
साक्षात्कार प्रक्रिया आरम्भ करते हुए कम्पनी द्वारा रिक्त पदों एवं कम्पनी की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा दी गई। छात्रों की प्रारम्भिक परीक्षा हुई साथ ही उनका व्यक्तित्व एवं ग्रूमिंग आकलन हुआ। इस प्रक्रिया के पश्चात् अगले चरण में जाने वाले छात्रों का साक्षात्कार कम्पनी पदाधिकारियों द्वारा लिया गया। कम्पनी प्रतिनिधियों ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के पश्चात चुने हुए प्रतिभागी आगरा , नोएडा एवं गुरुग्राम में पदभार संभालेंगे। उन्होंने बताया कि चुने हुए प्रतिभागियों का सालाना पैकेज 2 लाख से 3.60 लाख होगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार में छात्रों ने अपनी हाजिर जवाबी एवं हुनर का प्रदर्शन करते हुए साक्षात्कारकर्ताओं को प्रभावित किया।

छात्रों और अधिक मेहनत की नसीहत
चयन पर डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह (सेवानिवृत्त) ने शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि डॉ. एमपीएस ग्रुप सदैव प्रतिभावान छात्र कम्पनियों को प्रदान करता रहा है। यहाँ से पासआउट छात्र देश विदेश में सफलता के परचम लहराते रहे हैं। डॉ. एमपीएस ग्रुप की कोचेयरपर्सन नीलम सिंह ने छात्रों को चयन के पश्चात कम्पनी में पूरी मेहनत व लगन से कार्य करने की नसीहत दी। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंन्स्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. राजीव रतन ने कहा कि जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश न होकर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों के चयन पर ग्रुप के डीन कॉरपोरेट पीयूष अग्रवाल ने कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप के छात्र विशेष प्रकार के प्रशिक्षण से गुजरते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व और निखर जाता है। वह कारपोरेट जगत में उच्च श्रेणी के पदों पर कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सभी कोर्सेज के छात्रों की प्लेसमेंट प्रक्रिया पूर्ण रूप से सुचारु है। प्रत्येक छात्र को कई अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश