हर मनोकामना पूरी होगी
सुबह स्नानादि कर स्वच्छ कपड़े पहनें और शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाकर अभिषेक करें। अभिषेक के बाद शुद्ध जल चढ़ाएं और शंकर जी को चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप अर्पित करें।पूजा के अंत में पूरे मंदिर की झाड़ू लगाकर सफाई करें। नवमी के दिन रात 10 बजे के बाद हवन करें और ऊँ नम: शिवाय मंत्र की घी से 108 आहुति दें। नवमी के बाद 40 दिनों तक रोज ऊं नम: शिवाय मंत्र की पांच माला का जाप भगवान शिव के सामने करें। आपकी सारी मनोकामना बहुत जल्दी पूरी होगी।