जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार द्वारा जारी उप निबंधक प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और उप निबंधक एत्मादपुर, किरावली को दिए गए आदेश के मुताबिक अब किसी व्यक्ति द्वारा खाली भूखण्ड/भूखण्ड की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया जाता है तो सबसे पहले ऐसे व्यक्ति को आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनी के ले आउट-प्लान की कॉपी देनी पड़ेगी। एडीए द्वारा नक्शा स्वीकृति करने के बाद ही जमीन या मकान की रजिस्ट्री की जाएगी।