4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा के ट्रैफिक को सुधारने के लिए पुलिस ने तैयार किया बड़ा प्लान

पुलिस ने 16 चौराहे किए चिन्हित, पहले पता किए गए जाम के कारण, अब निकाला समाधान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Jan 2018, 3:41 PM IST

Traffic plan

Traffic plan

आगरा। ताज सिटी आगरा का ट्रैफिक सुधारने और जाम से मुक्लि दिलाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के ऐसे 16 चौराहे, जो जाम से जूझ रहे हैं, उन पर ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा प्लान तैयार कर लिया गया है। इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही स्पेशल फोर्स भी तैनात किया जाएगा। वहीं शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड के भी कई चौराहे इस जाम की समस्या से आने वाले समय में मुक्त दिखाई देंगे।

बनाई गई रिपोर्ट
हरीपर्वत से सेंट जोंस कॉलेज की तरफ रेलवे पुल के साथ शहर के 16 प्रमुख चौराहों को पुलिस ने पहले चरण में शामिल किया है। करीब एक माह तक इन चौराहों पर जाम आदि लगने के कारणों का विस्तृत अध्ययन किया। इन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। इनमें चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने, उनके 50 मीटर के दायरे में नो पार्किंग जोन के अलावा ट्रैफिक पुलिस के साथ ही स्पेशल फोर्स तैनात करने का खाका तैयार किया।


इस तरह दूर होगी समस्या
पुलिस टीम द्वारा तैयार किए गए इस ब्लू प्रिंट में समस्या का कारण और उसके निस्तारण के उपाय भी सुझाये गए हैं। वहीं ट्रैफिक सुधार के लिए प्रत्येक चौराहे का प्रभारी एक उप निरीक्षक को बनाया गया है। इसके अलावा व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की टीम भी बनाई गई है। इन चौराहों पर किन लोगों की ड्यूटी रहेगी, वह कितने समय तक तैनात रहेंगे, ब्लू प्रिंट में यह सब शामिल है।

ये चौराहे किए गए चिन्हित

बता दें कि हरीपर्वत, पुरानी मंडी, बोदला, सिकंदरा तिराहा, बिजलीघर, भगवान टॉकीज एवं लोहामंडी चौराहा और इसके अलावा रामबाग, देहली गेट, भोगीपुरा तिराहा, हाथीघाट एवं मदिया कटरा तिराहा, वाटर व‌र्क्स चौराहा, मधु नगर चौराहा, रूई की मंडी चौराहा ऐसे हैं, जहां भीषण जाम की स्थिति रहती है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश