
Internet Pic
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच ताजनगरी में न्यू ईयर के जश्न पर ब्रेक लगा दिए हैं। प्रशासन ने न्यू ईयर को लेकर होने वाली सामूहिक पार्टियों पर रोक लगा दी है। अब होटल और रेस्तरां संचालक पहले से हो चुकी बुकिंगों को निरस्त कर रहे हैं। जयपुर, दिल्ली, केरल व महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों ने सबसे ज्यादा बुकिंग रद्द कराई हैं।
यह भी पढ़ें—
दो साल से हो रहा नुकसान
आगरा में न्यू ईयर पर ताजमहल देखने वालों की संख्या में इजाफा होता था। विगत दो साल से कोरोना की लहर के बीच होटल इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष कुछ उम्मीदें थीं कि न्यू ईयर पर आगरा में पार्टी होंगी और इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी लेकिन ओमिक्रॉन मके खतरे ने यह भी सपना पूरा नहीं होने दिया। आगरा में 750 से अधिक होटल हैं। 60 से 80 होटल ऐसे थे जहां नए साल के जश्न के लिए बुकिंग हो चुकी थीं। जिनके निरस्त होने से करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। समारोह में 200 से अधिक मेहमानों के आने पर रोक है।
यह भी पढ़ें—
रात्रि कर्फ्यू से भी नुकसान
रात 11 बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। उधर, प्रशासन ने होटलों में आने वाले पर्यटक को लेकर सख्ती बढ़ाई है। प्रत्येक पर्यटक को स्वास्थ्य विभाग को ब्योरा भेजना पड़ेगा। नहीं भेजने पर होटलों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी से कारोबार असमंजस में फंसा है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी होटल संचालकों को बता दिया है कि रात्रि कर्फ्यू प्रभावी है। रात 11 बजे के बाद होटल बंद हो जाएंगे। निगरानी के लिए टीमें बनाई हैं। उल्लंघन होता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
27 Dec 2021, 11:19 AM IST
Published on:
27 Dec 2021, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.