6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहकारिता किसानों की रीढ़, विकास में अहम भूमिका: राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह

ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि ये देश गरीबों और किसानों को समर्पित है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 14, 2018

Cooperative Committee

Cooperative Committee

आगरा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह द्वारा नवनिर्वाचित सहकारिता समिति के पदाधिकारियों का अभिनंदन सूरसदन प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

किसानों की रीढ़ है सहकारिता
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजा भदावर ने कहा कि सहकारिता किसानों की रीढ़ है। सहकारिता के विकास में जिला सहकारी बैंकों का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आधार बनाकर जिला सहकारी बैंक के पूर्ण उत्थान के लिए आपके द्वारा दी गई शक्ति का पूर्ण उपयोग कर बैंक की प्रतिष्ठा कायम करूंगा। जिससे आम जनमानस की अपेक्षा पर बैंक खरा उतर सके। सहकारी बैंकों के माध्यम से ही किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।

किसानों को मिले सम्मान
बाह विधानसभा क्षेत्र की विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि सहकारिता तभी है जब किसानों को सम्मान मिले। मुख्य अतिथि भवानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही कह दिया था कि ये देश गरीबों को समर्पित है, उन किसानों और श्रमिकों को समर्पित है, जिनके खून पसीने से देश बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रारम्भिक सहकारी समितियों के सरपंच तथा सहकारिता में चुने हुए हर व्यक्ति का जो सम्मान किया गया है, उसके लिए जितनी प्रशंसा की जाये कम है। जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व बोर्ड के सभी सदस्यों को उन्होंने शुभकामनायें दीं।

ये रहे मुख्यवक्ता
इस अवसर पर संबोधित करने वालों में विधाकय जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चाहर रहे। अध्यक्षीय भाषण में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने सभी सहकारिता क्षेत्र में जीते हुए पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यादवेन्द्र शर्मा व माधो सिंह बघेल ने किया।

ये रहे मौजूद
प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सौदान सिंह भदौरिया, ओम सिंह, पदम सिंह, ओमकार सिंह, चन्द्रभान सिंह भदौरिया, तोशेन्द्र शाह, अनिल शर्मा, श्रंगारी देवी, संतोश सिंह गहलौत, भगत सिंह, महिला सभा की अध्यक्ष इन्दु सिंह, एडवोकेट रामेश्वर वर्मा, मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा मौजूद रहे।