2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विकसित होगा नाइट कल्चर

पर्यटन मंत्री को पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के निदेशक ने दिए अहम सुझाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 May 2018, 2:30 PM IST

Night culture

Night culture

आगरा।ताजमहल के शहर आगरा में नाइट कल्चर को विकिसत किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोस ने कहा कि सेलानियों का मनोरंजन भी होना जरूर है। इसके लिए पर्यटन उद्यमियों से सुझाव भी मांगे जाएंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के निदेशक लवकुश मिश्रा ने ये सुझाव केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को दिए।

ये भी पढ़ें - आरएसएस कार्यकर्ता का ऐलान, एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाने वाले को 51,000 रुपये का इनाम

यहां हुई मुलाकात
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली से ग्वालियर जाते समय केन्द्रीय पर्यटन मंत्री की मुलाकात लवकुश मिश्रा से हुई। उन्होंने संस्थान के निदेशक को अपने पास बुलवाया और उनसे पर्यटन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। लवकुश मिश्रा ने बताया कि पर्यटन मंत्री के सचिव ने उनसे लिखित में बिंदुवार सुझाव मांगे थे। सुझाव पर्यटन मंत्री को सौंप दिए गए। संस्थान के निदेशक ने आगरा में पर्यटकों के रात्रि ठहराव को बढ़ाने के लिए भी कई सुझाव दिए। पर्यटकन मंत्री को बताया गया कि ताजनगरी में शू म्यूजियम और लॉक म्यूजियम बनाकर इन उद्योगों की पूरी दुनिया में ब्रांडिंग भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने थाने में जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

दिया ये आश्वासन
आगरा में पर्यटकों के रात्रि मनोरंजन के लिए भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नियमित आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। इस पर पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी सुझावों पर गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा। पर्यटन मंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. अमित जैन, कुलदीप यादव शामिल थे।

ये भी पढ़ें - एडमिशन के लिए हो जाएं तैयार, जानिए कहां मिल सकता है मौका

ये भी पढ़ें - एनीमिया के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये उपाय, कुछ ही दिनों में बढ़ा देंगे हीमोग्लोबिन

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश