एक माह से कवायद
जिला पंचायत की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर पक्ष और विपक्ष में हाथ उठाने से बात बन गई तो ठीक है, अन्यथा मतदान कराया जाएगा। सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए एक माह से कवायद चल रही है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया था। उन घुमाया गया। खातिरदारी की गई। कहा तो यह भी जा रहा है कि सदस्यों को पक्ष में रखन के लिए मुंहमांगी रकम दी गई।