आगरा। देवगुरु बृहस्पति तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वे यहां 13 माह तक रहेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का बहुत बड़ा असर होने जा रहा है। ग्रहों में बृहस्पति को गुरु व मंगल को सेनापति कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सामान्यतौर पर बृहस्पति गोचर में दो, पांच, सात, नौ व 11वें स्थानों में होने पर शुभ फल प्रदान करता है। वहीं ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस परिवर्तन से महंगाई से बड़ी राहत मिलने जा रही है।