इस तरह होगी आवेदन की प्रक्रिया
घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देने की व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। स्लॉट बाध्यता भी खत्म हो जाएगी। एक एप और सॉफ्टवेयर के जरिए टेस्ट होगा, जिसे घर बैठे की आवेदक दे सकेगा। टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थी का डाटा विभाग के पास आ जाएगा। उसको बॉयोमेट्रिक के लिए भी कार्यालय नहीं आना होगा। आधार कार्ड से मिलान होने पर उसका डाटा स्वयं सिस्टम में फीड हो जाएगा। अगर, आधार कार्ड से डाटा नहीं मिला तो उसे बॉयोमेट्रिक के लिए कार्यालय आना होगा। चुनिंदा लोगों के लिए आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन का केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया की जा रही है।