29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुरीतियों का त्याग करें क्षत्रियः अरिदमन सिंह

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 21 Mar 2016, 7:58 AM IST

oath

oath

आगरा. क्षत्रिय सदन में रविवार को क्षत्रिय सभा आगरा के शपथ ग्रहण समारोह में कुरीतियों को त्यागने की शपथ क्षत्रियों को दिलाई गई। कायर्क्रम में आए यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है शिक्षा की। अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ायें।

जिम्मेदारियां समझें अपनी
पूर्व एमडी व यूपी सरकार के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज आज भी मतभेदों में जकड़ा हुआ है। इससे हमें निकलना होगा। मान सम्मान के लिए सबको एकजुट होकर समाज को दिशा देनी होगी। फतेहपुरसीकरी के विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह ने कहा कि समाज की ताकत से ही राजनीतिक स्थिति मजबूत होती है। अपने समाज के जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़़ाने के लिए भी जुटना होगा।

बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें
एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि नौजवानों को अपने बुजुर्गों से सीख लेनी चाहिए। गलत कार्यों से दूर रहकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। औटा अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को रचनात्मक कार्यों पर जोर देना चाहिए। सामूहिक विवाह, बच्चों की प्रतियोगिताएं. बेटियों की शिक्षा आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।

इनको मिली ये जिम्मेदारीं
इस अवसर पर क्षत्रिय सभा आगरा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, हरिओम रावत, जिलामंत्री शरद चौहान, बलवंत सिंह तोमर, महेश राघव, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सिकरवार, संगठन मंत्री ओमवीर सिंह, युवा इकाई अध्यक्ष हितेन्द्र सिंह, महामंत्री नरेन्द्र सिंह सिकरवार आदि को कर्नल बृजराज सिंह ने शपथ दिलाई।