8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

प्रेमिका को वैश्यावृत्ति के अड्डे पर देख प्रेमी के होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 29 Jun 2019, 12:47 PM IST

 red light area

red light area

आगरा। रेड लाइट एरिया में पहुंचे प्रेमी के होश उस समय उड़ गए, जब उसे वहां अपनी प्रेमिका मिली। जिस प्रेमिका के साथ वह रोज बात करता था। उसके साथ घूमता फिरता और मौज मस्ती करता था, उसकी सच्चाई जब सामने आई, तो प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

यहां का है मामला
ये मामला कोतवाली के फुव्वारा क्षेत्र का है। दरअसल आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला युवक ओला टैक्सी चालक है। युवक ने बताया कि दो माह पहले उसकी टैक्सी में एक युवती बैठी थी। सफर के दौरान उससे दोस्ती हो गई। मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया और धीरे धीरे दोनों में बातें होना शुरू हो गईं। युवती ने उसे बताया था कि वह कॉल सेंटर में काम करती है। उसके माता पिता दिल्ली में रहते हैं। युवक ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। ये दोस्ती इतनी गहरी हो गई, कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

इस तरह हुआ खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार रात युवक अपनी टैक्सी चला रहा था। फुव्वार से किसी ने टैक्सी की बुकिंग की। वह फुव्वारा स्थित रेड लाइट ऐरिया में पहुंचा, तो वहां बदनाम गलियों में उसे अपनी प्रेमिका दिखाई दी। उसने युवती का पीछा किया, तो पता चला, कि वह एक मकान में घुस गईं। यह वह मकान था, जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। कुछ देर बाद जब युवती उस मकान से बाहर निकलकर आई, तो युवक से सामना हुआ। युवती की सच्चाई सामने आने के बाद युवक के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें - विद्युत उपभोक्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरचार्ज की छूट से वंचित रहने वालों को दिया एक और मौका, अब इस तारीख तक जमा करायें अपना बिल