15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में तैरता हुआ मिला वृद्ध का शव

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में मंगलवार दोपहर को नहर में वृद्ध का शव तैरता हुआ मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 23, 2019

Old man dead body

Old man dead body

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में मंगलवार दोपहर को नहर में वृद्ध का शव तैरता हुआ मिला। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें - पुलिस की वर्दी पहनने का शौक पड़ा भारी, दिखा रहा था रौब, जब आई पुलिस तो छूट गए पसीने, देखें वीडियो

ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव सिरोली निवासी रतिभान सिंह रोजाना अपने घर से नहर दक्षिणी बाईपास की तरफ घूमने के लिए जाता था। मंगलवार सुबह नौ बजे वह घर से घूमने के लिए निकला था। काफी देर होने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने क्षेत्र में रतिभान की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। दोपहर साढ़े 3 बजे गांव बाईखेड़ा के एक दर्जन युवक दौड़ करने के लिए आए। उन्होंने नहर में एक शव तैरता हुआ दिखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें - UP Budget 2019-20 ‘आगरा का बहुत विकास हो गया, अब कुछ करने की जरूरत नहीं’

हादसे के बाद शव को नहर में फेंका
सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। शव पर चोट के निशान थे। मौके पर रतिभान के परिजन भी आ गए। उन्होने आशंका व्यक्त की है किसी वाहन की टक्कर से रतिभान की मौत हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक ने शव को नहर में फेंका है। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनपुट: देवेश शर्मा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग