28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जनपद एक उत्पाद समारोह में हस्तशिल्पियों को मिला खास तोहफा, उद्यमियों के भी खिले चेहरे

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित ओडीओपी सम्मिट का लाइव प्रसारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:27 PM IST

one district one product

one district one product

आगरा। एक जनपद एक उत्पाद जनपद स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित ओडीओपी सम्मिट का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे। ओडीओपी हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को ऋण स्वीकृत, वितरण पत्र व टूल तथा समारोह में पीएमईजीपी, पीएम मुद्रा योजना, स्टैण्ड अप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि विभिन्न योजना के लाभान्वित लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र के साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति हेतु संचालित शू अपर सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में 45 प्रशिक्षणार्थियों तथा हस्तशिल्प कौशल उन्न्यन कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40 प्रशिक्षणार्थियों को टूल-किट का वितरण विधायक डॉ. जीएस धर्मेश तथा जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार द्वारा किया गया।

ये बोले विधायक
समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा छोटे-छोटे उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया जा रहा है, इससे हस्तशिल्पी, उद्यमियों का आर्थिक उत्थान के साथ ही साथ उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपये तक मिलने वाले ऋण का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्यमी इस धनराशि का सही उपयोग करने के साथ ही साथ समय से बैंक का ऋण भी अदा करें। उन्होंने इस अवसर पर दी गयी किट के सम्बन्ध में कहा कि इनका उपयोग करते हुए उद्यमी, हस्तशिल्पी अपने परिवार को आगे बढ़ाये।

ये बोले जिलाधिकारी
समारोह में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने उद्यमियों, हस्तशिल्पियों को ऋण स्वीकृत वितरण पत्र तथा टूल आदि वितरित करते हुए उनकी उन्नति के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक जनपद एक उत्पाद‘ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जनपद के परम्परागत विशिष्ट उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में पहचान मिलने के साथ ही साथ हस्तशिल्पियों, उद्यमियों को स्वावलम्बी बनाने व उनके आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।


होगा इस उद्योग का विकास
समारोह में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र योगेश कुमार ने कहा कि जनपद आगरा में लेदर से निर्मित फुटवियर, बेल्ट, पर्स, चप्पल आदि का कार्य परम्परागत रूप में बहुतायत में होता है, इसके लम्बे इतिहास को देखते हुये ओडीओपी कार्यक्रम के अन्तर्गत लेदर उत्पाद को जनपद आगरा हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बीपी सिंह, उप निदेशक सूचना डॉ. राजेन्द्र यादव, सहित एनआईसी व उद्योग विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण एव उद्यमी व हस्तशिल्पीगण उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग